राष्ट्रीय अविष्कार कार्यक्रम

दिनांक 28/12/2019 *राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम* के अंतर्गत *दनकौर ब्लॉक* का ब्लॉक स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन *जूनियर हाईस्कूल घंघौला* में खंड शिक्षा अधिकारी दनकौर श्री नरेंद्र पवार जी के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में जूनियर हाईस्कूल के बच्चों की विज्ञान विषय पर *निबन्ध प्रतियोगिता, पोस्टर/चित्रकला प्रतियोगिता एवं विज्ञान-गणित क्विज प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन किरन कुशवाहा ने किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों का विवरण निम्नलिखित है:-
★ *निबंध प्रतियोगिता*:-
प्रथम स्थान पर कु०अंजली जूनियर हाईस्कूल सिरसा,द्वितीय स्थान पर कु०निशा जूनियर हाईस्कूल बादौली बाँगर,तृतीय स्थान पर कु०राधिका जूनियर हाईस्कूल खानपुर, चर्तुथ स्थान पर कु०सिमरन जूनियर हाईस्कूल घँघोला,पंचम स्थान पर घनश्याम कुशवाहा जूनियर हाईस्कूल बिरोंडा,
★ *विज्ञान-गणित क्विज प्रतियोगिता:-*
 कु० विपाशा जूनियर हाईस्कूल तुगलपुर प्रथम स्थान,मोहित जूनियर हाईस्कूल तुगलपुर द्वितीय स्थान,उर्मिला जूनियर हाईस्कूल बिरोंडा तृतीय स्थान,कु० कशिश जूनियर हाईस्कूल सलेमपुर गुर्जर चतुर्थ स्थान, कु०मुस्कान जूनियर हाईस्कूल मोहम्मदपुर जादों पंचम स्थान 
★ *चित्रकला/पोस्टर प्रतियोगिता:-*
विक्रम जूनियर हाईस्कूल तुगलपुर प्रथम स्थान, कु०छवि जूनियर हाईस्कूल बादौली बाँगर द्वितीय स्थान,कु०रिमझिम जूनियर हाईस्कूल सिरसा तृतीय स्थान, कु० रेनू जूनियर हाईस्कूल मोमनाथल चतुर्थ स्थान,कु०कुमकुम जूनियर हाईस्कूल कुलीपुरा पंचम स्थान ।


◆कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतियोगिताओं का परिणाम श्रीमती रश्मि त्रिपाठी (एसआरजी) एवं श्री उमेश राठी द्वारा घोषित किया गया।
◆कार्यक्रम में सभी बच्चों ने अभूतपूर्व प्रतिभा का प्रदर्शन किया,वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो आज बच्चों द्वारा बनाई गई सभी कलाकृतियों ने सभी आगुंतकों का मन मोह लिया। आज कला के माध्यम से बच्चों ने विज्ञान के प्रति अपनी सोच एवं समझ को एक काल्पनिक रूप दिया।
◆निबंध एवम् क्विज में भी बच्चों ने   बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।सभी बच्चे प्रतियोगिता के लिए उत्साहित दिखे।
तीनो प्रतियोगितायें एक साथ संपन्न कराई गई।
कार्यक्रम में लगभग 40 अध्यापक/अध्यापिकाओं सहित लगभग 96 बच्चों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के अंत में कुछ विद्यार्थियों एवम् अध्यापिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। समस्त स्टाफ प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय घंघोला एवम् अन्य सभी सम्माननीय अध्यापक/अध्यापिकाओं का कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा ।  
                 साभार - 
                 आयोजक 
      *राष्ट्रीय आविष्कार अभियान*
             *गौतमबुद्ध नगर*