प्रगति विज्ञान संस्था के सदस्य आशीष गोले, ऐश्वर्या गोले, नेहा ने, प्रगति विज्ञान संस्था की रोहिणी की दिशा निर्देश मे, 8 अप्रैल को चंद्रमा अपनी पूरी कला मे होने पर अपनी चांदनी धरातल पर बिखेर रहा है।
चंद्रमा धरती के अधिकतम निकट महज 3,57,678 किमी दूर कन्या राशि मे उपस्थित है। बाकी दिनों के मुकाबले आज चाँद निकट ही नही अपितु देखने मे भी 14 प्रतिशत बड़ा लग रहा है क्युकी आज धरती से चाँद का कोणिये व्यास 33.41' है।
आज चाँद 18:45 मिनट पर उदय हुआ था जबकि अगले दिन सुबह 6:16 मिनट पर अस्त होगा।
यह खगोलीय घटना सुपर मून के नाम से भी जानी जाती है।
जबकि आज की घटना सुपर पिंक मून है, क्युकी आज चाँद हल्की गुलाबी चांदनी की छंटा बिखेर रहा है।
आज के बाद सुपर मून की घटना भारत मे बहुत जल्द 7 मई 2020 को देखने को मिलेगी।
खगोल वैज्ञानिक दीपक शर्मा ने सम्पूर्ण मानव जाती में सूरजऔर चांद के महत्व को समझाते हुए बताया कि जहां सूरज सभी सजीव प्राणियों को जीवन देता हैं वहीं चांद मानव समाज के रीति रिवाजों को जिन्दगी देता हैं।
इस घटना के अवलोकन के साथ साथ, आसमां में राशियो जैसे gemini, virgo, leo, ursa major और ursa minor के साथ पृथ्वी की बहन कहे जाने वाले गृह शुक्र को भी देखा।
इस घटना का अवलोकन करने के लिए लोकडॉन के समय मे बच्चो ने टेलिस्कोप से, दूरबिन से फोटो भी ली।