ओरेगेमी से गणित की आकृति सीखे
दूनिया के पहले विज्ञान आधारित रियलिटि शो विज्ञान घर का निशुल्क पंजिकरण आनलाइन प्रारम्भ किया जा रहा है। देश में हालात सामान्य होते ही इसका आयोजन किया जायेगा। तब तक चयन प्रक्रिया और अन्य तैयारी पुरी कर ली जायेगी। विज्ञान घर का सदस्य बनने के लिए यहा पंजीकरण करे।


 

ओरिगेमी गतिविधि गणित को आसान बनाने का एक अच्छा और उपयोगी माध्यम है। बच्चे गणित को एक नीरस विषय के रूप में जानते हैं। सभी विषयों की पुस्तकें कहीं न कहीं चित्रमय होती हैं लेकिन गणित में यह न के  बराबर होते हैं। इसी कमी को पूरा करने के उद्देश्य से हमने ओरिगेमी गतिविधि को एक सफल माध्यम के रूप में पेश करने की कोशिश की है।


(a+b) की पावर 3
गणित के सूत्रों के बारे में बात करते हैं। गणित के सूत्र सभी बच्चे प्रायः रट लेते हैं लेकिन यदि उनसे यह पूछा जाये कि यह फार्मूला कैसे बना या इसे कैसे सत्यापित करेंगे तो बच्चों के पास कोई जवाब नहीं होता। आइये यहां हम एक सूत्र के सत्यापन की बात करते हैं और समझने का प्रयास करते हैं कि यह कैसे स्पष्ट हो सकता है। यहां हमने जो सूत्र लिया है वह है :-
(a+b) की पावर 3



 



आइये एक घन (cube) बनाना सीखते हैं और अपने स्कूल के बच्चों को सिखाते हैं। जब बच्चे घन को मूर्त रूप में बना लेंगे तो उनको घन से सम्बन्धित, घन का आयतन, घन का सम्पूर्ण पृष्ठ, घन की कोर व फलक, घन का विकर्ण, आदि को समझाना आसान हो जाएगा। यह कक्षा 8 /जूनियर हाई स्कूल स्तर पर किया जा सकता है।



घन को बनाने के लिए 6 वर्गाकार कागज की जरूरत होती है। ये घन देखने में सुन्दर भी लगते हैं इनको अपने घर,  कक्षा, गणित लैब में  सजाया जा सकता है।



मतीन अंसारी 
प्रधानाध्यापक 
उच्च प्राथमिक विद्यालय नराहड़ा

यहां पर हर रोज नए गणित के आयाम जुड़ते जाएंगे।

आओ एक घन (cube) बनाना सीखें। बच्चों को घन से सम्बन्धित प्रश्न हल कराने से पहले यदि उनको एक कलरफुल क्यूब बनाना सिखा देंगे तो बच्चे रुचि लेंगे और उनको सम्बन्धित प्रश्न हल करना आसान हो जाएगा।


kaise bnaye 3 D Triangle  aaiye jane