आओ बनाए थ्री डी होलोग्राम प्रोजेक्टर

3D HOLOGRAM PROJECTER 
3 डी होलोग्राम प्रोजेक्टर 
सामग्री
 1.सफेद कागज
 2.पेपर कटर
 3.पारदर्शी फाइल
 4.सेलो टेप
5.स्केल, पेंसिल
3डी होलोग्राम प्रोजेक्टर बनाने के लिए आपको सफेद कागज पर  उपरोक्त चित्र बनाना होगा  चित्र के साइज़ के 4भाग फाइल में से काट  लिजिए  फिर उन चारों को आपस में सेलो टेप की सहायता से चिपका लिजिए  ध्यान रहे कि वे चारों आपस में भली-भांति जूडे हो
अब आपका 3डी होलोग्राम प्रोजेक्टर तैयार है।
होलोग्राफी के सिद्धांत का विकास 1947 में भौतिक वैज्ञानिक डेनिस गेबर ने किया था और लेज़र तकनीक के विकास ने होलोग्राफी को संभव बनाया। इसके लिये डेनिस गेबर को 1971 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार भी दिया गया था। 
होलोग्राम कैसे काम करते हैं?
वास्तविक होलोग्राम प्रकाश की किरण को विभाजित करके बनाया जाता है। जब एक होलोग्राम बनाने के लिए एक लेज़र बीम को विभाजित किया जाता है, तो बीम की प्रकाश तरंगें दो हिस्सों में बंट जाती हैं (ऑब्जेक्ट बीम और रेफ़रेंस बीम) और समान रूप से दोनों तरफ यात्रा करती हैं। जब उनका फोटोग्राफिक प्लेट (Photographic Plate) में पुनर्संयोजन होता है, तो ऑब्जेक्ट बीम (Object Beam) को थोड़े अलग पथ से गुज़ारा जाता है और वस्तु की बाहरी सतह से परावर्तित करके इसकी प्रकाश किरणों को विचलित कर दिया जाता है। और जब ये दोनों बीम एक साथ मिलती हैं तो वस्तु की एक त्रिआयामी छवि दिखाई देती है।