प्रयागराज मेंवैज्ञानिक प्रयोगशाला,शोध संस्थान का भ्रमण सम्पन

वैज्ञानिक प्रयोगशाला,शोध संस्थान का भ्रमण सम्पन                  
 विज्ञान क्लब द्वारा विद्यार्थियों को आई०आई०आई0टी0 प्रयागराज का कराया गया भ्रमण  
  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उ0प्र0 के दिशा - निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब, कौशाम्बी  द्वारा  वैज्ञानिक प्रयोशाला, शोध संस्थान के  भ्रमण व अध्ययन कार्यक्रम के अन्तर्गत भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई0 आई0आई0टी0)  प्रयागराज में विद्यार्थियों के भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सराय अकिल से नगर पंचायत अध्यक्ष शिव दानी ने हरी झंडी दिखाकर भ्रमण बस को रवाना किया ।
भ्रमण मे तिलक इंटर कॉलेज कनैली, जनता इंटर कॉलेज, फरीदपुर नेवादा तथा डॉक्टर भीष्म सिंह  कुसुम इंटर कॉलेज, सराय अकिल के  छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने  प्रतिभाग किया। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) में बच्चो को एडवांस भौतिकी प्रयोगशाला एवं  रोबोटिक लैब का भ्रमण एवं अध्ययन कराया गया। विद्यार्थियों को डाई  इलेक्ट्रिक कांस्टेंट. कैपेसिटेंस,स्प्रिंग कांस्टेंट, बरनौली थ्योरम, प्रकाश के विवर्तन एवं व्यतिकरण, डबल स्लिट, न्यूटन रिंग प्रकाश का परावर्तन एवं अपवर्तन, लीनियर एयर ट्रैक, विस्कोसिटी,पीएन जंक्शन के अतिरिक्त सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल्स, लाइट आदि से संबंधित प्रयोगों को असिस्टेंट प्रोफेसर  डॉक्टर  अखिलेश तिवारी, डॉ० संजय सिंह  एवं  संस्थान के  रिसर्च स्कॉलर्स  द्वारा बहुत ही विस्तार से सरलता पूर्वक समझाया गया।
इसी क्रम में रोबोटिक से संबंधित प्रयोगशाला भ्रमण में लैब इंचार्ज प्रोफेसर जी० सी० नंदी के नेतृत्व में रोबोट के कार्य करने के तरीके एवं उनकी बनावट को प्रदर्शित किया गया।
  इस अवसर पर समन्वयक जिला विज्ञान क्लब वसीम अहमद ने  धन्यवाद ज्ञापित किया।*
बच्चों के मध्य  वैज्ञानिक भ्रमण से सम्बंधित मौखिक प्रश्नोत्तरी   प्रतियोगिता आयोजित की गयी।  प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को डॉक्टर अखिलेश तिवारी  एवं डॉ संजय सिंह के द्वारा  पुरस्कार प्रदान किया गया।