साल का पहला ग्रहण आज

साल की मजेदार पहली खगोलीय घटना आज होने जा रही हैं।जी हा बिलकुल सही समझा आपने सूर्यग्रहण के 15दिन बाद खंडग्रास चंद्रग्रहण होने जा रहा हैं भारतीय समय के अनुसार रात 10.39 पर चंद्रमा पर प्रथ्वी की अच्छाया यानी पेनंबरा की परछाई पड़ेगी। ये परछाई रात 12.39 मिनट पर सबसे अधिक होगी और सुबह 2.42 मिनट तक पूरी समाप्त हो जाएगी।


ये चंद्रग्रहण प्रथ्वी पर अमेरिका के 75 प्रतिशत भाग को छोड़कर बाकी सभी जगह दिखेगा। भारत के पश्चिमी भाग और पाकिस्तान से यह अधिकतम दिखाई देगा।


जब प्रथ्वी की परछाई चंद्रमा पर पड़ती हैं तब उसे चंद्रग्रहण कहते हैं । ये तीन प्रकार से पड़ती  चांद पर जब प्रछाया हो यानी अंब्रा और इसका रंग गहरा लाल हो जाता हैं तब उसे पूर्ण चंद्रग्रहण कहते है, और जब चांद अंबरा से बाहर पेनंब्रा की छाया में आए तो उसे आंशिक चंद्रग्रहण कहते हैं जबकि पनंब्रा चांद के कुछ ही हिस्से को ढक पाती हैं उसे खंडक्छायुक्त चंद्रग्रहण कहा जाता हैं जो की आज 10 जनवरी शाम को होगा।


इस साल यानी 2020 में टोटल 6 ग्रहण होंगे जिसमें से केवल तीन 10 जनवरी,5जून और 21 जून वाले ही भारत में देखे जा सकते हैं।