माघ मेला, प्रयागराज


माघ मेला, प्रयागराज
विज्ञान प्रसार- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार एवं वोलेंटरी इंस्टीट्यूट फ़ॉर कम्युनिटी एप्लाइड साइंस (विकास) के संयुक्त तत्वावधान में परेड ग्राउंड के बाघम्बरी रोड पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है जिसका उद्घाटन प्रोफेसर राम चन्द्र सिंह ने किया था। प्रदर्शनी में बच्चों, शक्षकों, युवाओं, महिलाओं तथा किसानों सहित सब वर्गों के लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी एवं ज्ञानवर्द्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया है जिसका समय अपरान्ह 2 से शाम 7 बजे तक किया जाता है।
विज्ञान के सरल प्रयोग, गणित की गुत्थी, रोबोटिक्स, खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और रोकथाम, चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या, ब्लड ग्रुप एवं हिमोग्लोबिन की जांच, केंचुआ से खाद और जैविक खेती के तरीके, वजन, ऊंचाई और उम्र (बी.एम.आई. इंडेक्स)के अनुसार स्वास्थ्य परामर्श, दुर्लभ विज्ञान साहित्य सहित कठपुतली शो के माध्यम से रोचक गतिविधियां तीर्थ यात्रियों/दर्शकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके साथ ही गंगा के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक महत्व के बारे बहुत ही उपयोगी पोस्टर्स लगाए गए हैं और इसी तरह से खान की चीजों में मिलावट एवं बचने के उपाय से संबंधित पोस्टर्स, अंधविश्वासों के खिलाफ तथाकथित चमत्कारों की व्याख्या के पोस्टर्स, स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न प्रकार के पोस्टर्स भी आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं।तथा गणित के कठिन सवालों के सरल सूत्रों/विधियों से संबंधित 50 से पोस्टर्स डिसप्ले किये गए हैं।
प्रतियोगी छात्रों के लिए गणित की गुत्थी स्टाल एवं पोस्टर्स बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। प्रदर्शनी में आये प्रतियोगी छात्रों
का मानना है कि पोस्टर्स को देखने और गणितज्ञ संदर्भ व्यक्ति विश्वनाथ मिश्रा से संवाद करने मात्र से गणित अत्यंत सरल लगने लगी है। गॉव वासियों के लिए खेत नापने एवं क्षेत्रफल निकालने के तरीके जैसे पोस्टर्स बहुत ही लोकप्रिय हो रहे हैं। किसी पेड़ की ऊंचाई, नदी की गहराई आदि नापने की अद्भुत विधि से लोग परिचित हो रहे हैं। वर्गमूल, घनमूल आदि को बहुत ही सरल तरीके से समझाने के के प्रयास किये जा रहे हैं। जिन विद्यार्थियों को गणित कठिन लगती हो, गणित पढ़ने में मन ना लगता हो वे प्रदर्शनी में जरूर आवें।
प्रदर्शनी के आयोजक और संस्था विकास के निदेशक डॉ सत्येन्द्र कुमार सिंह ने सभी जनसामान्य सहित विद्यार्थियों से अपील किया है कि एक बार सपरिवार प्रदर्शनी में अवश्य ही पधारें। कोई भी व्यक्ति एक बार प्रदर्शनी में आने के बाद उसे आसानी से भुला नहीं सकेगा।