लिथियम बेट्री, कोशिका में ऑक्सीजन व ब्रह्मांड में खोज के लिए घोषित नोबल पुरस्कार

नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में 1901 से दिया जा रहा विश्व का सर्वोत्तम पुरस्कार की घोषणा इस वर्ष के लिए कर दी गई हैं नोबल पुरस्कार शान्ति, साहित्य, भौतिक, रसायन, चिकित्सा व अर्थशास्त्र के छेत्र में प्रस्तिपत्र और 14 लाख डालर राशि के साथ दिया जाता हैं। इस वर्ष भौतिक रसायन चिकित्सा में तीन तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रुप से घोषित किया गया।


भौतिक में ब्रह्मांड में सैद्धांतिक खोज के लिए अमेरिका के जेम्स पिबल्स और 50 प्रकाश वर्ष दूर तारे की परिक्रमा करने वाले एकसोप्लेनेट की खोज करने वाले मिशेल मेयर व दिडर कवेलोज को सयुक्त रूप से घोषित।


जबकि रसायन के छेत्र में स्मार्ट फोन, लैपटॉप आदि में क्रांति लाने वाली लिथियम बेट्री का आविष्कार करने वाले जॉन गुड इनाफ (अमेरिका), स्टेनली व्हिंगटम (ब्रिटेन) व अकीरा योशिनो (जापान) को संयुक्त रुप से घोषित किया गया।


चिकित्सा के छेत्र में कोशिका की ऑक्सीजन को ग्रहण करने की समझ के लिए विलियम जी केलीन (अमेरिका), ग्रेग एल सेमंजा और सर पीटर जे रेटकलिफ को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई हैं ये पुरस्कार 10 दिसम्बर 2019 को दिए जाएंगे।