गांधी जयंती समारोह की शुरुआत

गांधी जयंती समारोह की शुरआत


गांधी स्वयं में जीवन का दर्शन हैं इसे अपनाए- राजेन्द् शर्मा


बच्चों ने अपने शब्दो से उकेरा गांधी दर्शन को


अध्यापकों का आव्हान गांधी दर्शन को जीवन में उतारे


गांधी जयंती के अवसर पर मेरठ के नानक चंद इन्टर कालेज ने स्वच्छ अभियान और गांधी जयंती समारोह के क्रम में एक गोष्ठी का आयोजन कर देश के विकास में योगदान गांधी दर्शन पर चर्चा की और एक रूप रेखा तैयार की।


मुख्य अतिथि के रूप में गांधी विचारक वरिष्ठ नेता एवं प्रबंधक राजेन्द्र शर्मा ने गांधी को जीवन का दर्शन बताते हुए कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन अनुकरणीय हैं।


विद्यालय के छात्र मोहमद उवेस, अभिषेक, शाद, प्रिंस, निशांत, आस मोहमद, दिव्यांशु, तुषार निखिल व हेमंत ने गांधी को अपने शब्दो, गीत व कवित के माध्यम से जीवंत किया


वहीं शिक्षक विजेंद्र ध्यानी, धर्मेंद्र कुमार, राकेश सिरोही व चरण सिंह ने भी गांधी को अपनी अपनी तरह से समझाया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आभा शर्मा  और संचालन राजेश मोहन शर्मा ने किया।


इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, दीपक शर्मा, अजित चौधरी, रंजीत, संतोष अश्वनी त्यागी, गीता देवी, अनुराग सहित सभी ने कार्यक्रम की व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


कल यानी 2 अक्टूबर को एन सी सी कैडेट्स साफ सफाई और गांधी जी की मूर्ति की सफाई करने जाएंगे।