भावी भारत में विज्ञान प्रतिभा की खोज - विद्यार्थी विज्ञान मंथन

विद्यार्थी विज्ञान मंथन, भावी भारत में विज्ञान प्रतिभा की खोज करना ही नहीं बल्कि छात्रों में सैद्धांतिक विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करना, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत के प्राचीन समय से लेकर आधुनिक काल तक के योगदान से परिचित कराना भी हैै।


वी वी एम यानी विद्यार्थी विज्ञान मंथन की शुरुआत विज्ञान भारती द्वारा विज्ञान प्रसार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार, और एन सी ई आर टी के सहयोग से की गई।


इसमें कक्षा 6 से लेकर 11 तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। साथ ही यहां विज्ञान जिज्ञासुओं को खोजा जाता हैं।


वी वी एम में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थी- वस्तुनिष्ठ, विस्तृत लेखन, प्रस्तुतीकरण, सामूहिक चर्चा, रोल प्ले, प्रायोगिक परीक्षा आदि प्रक्रिया से गुजरता है।


विद्यार्थियों का मूल्यांकन विद्यालय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता हैं।


जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक जबकि सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 11 तक के विद्यार्थी को हिंदी और अंग्रेजी में 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों को2 घंटे में विद्यालय स्तर पर हल करना होता है।


राज्य स्तर पर


राज्य स्तरीय शिविर के लिए प्रत्येक राज्य से हरेक कक्षा से 20 विद्यार्थियों का चयन होता हैं यानी की 120 बालक बहुविकल्पीय प्रश्न, व्यवहारिक, क्रियाशील विज्ञान गतिविधि, पर्यवेक्षण, विश्लेषण, परिस्थिति आधारित समस्या समाधान की क्षमता आदि कई परीक्षण प्रक्रिया से गुजरते हैं।


राष्ट्रीय शिविर


प्रत्येक राज्य से हरेक कक्षा के दो विजेता यानि कुल 12 विद्यार्थियों को दो दिवसीय राष्ट्रीय शिविर में भाग लेने को बुलाया जाता हैं।


यहां पर प्रस्तुतीकरण, वैज्ञानिक समझ को परखने वाली गतिविधियों, नई खोज करने की क्षमता, सर्जनात्मक, नेतृत्व क्षमता आदि का मूल्यांकन होता हैं


इसके पंजीकरण के लिए www.vvm.org.in पर जाकर कर सकते हैं।